Specialist: Astrology Science, Numerology
दिनेश के वोहरा, वैदिक ज्योतिषी के क्षेत्र में दिनेश के. वोहरा एक जाना—माना नाम है। उन्हें वैदिक ज्योतिष, न्यूमरोलॉजी, वास्तु और भूमि दोष के क्षेत्र में 30 साल का समृद्ध अनुभव है और उन्होंने अपने सटीक विश्लेषण के साथ कई भविष्यवाणियों से लोगों को आश्चर्यचकित किया है। उनके स्पष्ट विचारों और सरल व्याख्याओं के कारण देश—विदेश से लोग उनसे सलाह लेते हैं।
प्रश्न कुंडली (होरा ज्योतिष) के क्षेत्र में भी दिनेश के. वोहरा एक जाना—माना नाम हैं, जिनके माध्यम से तमाम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। वह आधुनिकता और परंपरा के अद्वितीय मिश्रण के साथ कुंडली का विश्लेषण करते हैं। ज्योतिष के प्रति उनकी गहरी रुचि और जुनून ने उन्हें अपने पास समस्या लेकर आने वालों के समाधान खोजने में मदद की।
पूर्व में कुछ टीवी चैनलों पर ज्योतिषीय कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने का श्रेय भी उन्हें जाता है। उन्हें रिश्तों, स्वास्थ्य, प्रेम मामलों और विवाह, करियर और वित्त, स्टॉक मार्केट्स, लिटिगेशन, संपत्ति, बच्चों की समस्याओं और समय परीक्षण किए गए उपचार के क्षेत्रों में ज्योतिषीय परामर्श देने का अच्छा ज्ञान है। वह NMIMS (मुंबई विश्वविद्यालय) से MBA और देश में प्रबंधन के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध लेखक और वक्ता हैं। उन्होंने 5 भाषाओं में 18 किताबें लिखी हैं और बीते 25 वर्षों में 1000 से अधिक सेमिनार / कार्यशालाएं आयोजित की हैं।
अंक विशेषज्ञ:
दिनेश के वोहरा देश के एक प्रसिद्ध एस्ट्रो-न्यूमरोलॉजिस्ट हैं। उन्हें ज्योतिष, अंक विद्या और वास्तु के क्षेत्र में गहरी जानकारी है। वह एक बहुत अच्छे Dowsing और Geopathic Stress Expert भी हैं। अंकों के प्रति उनका आकर्षण ही 3 दशक पहले उन्हें इस क्षेत्र में लाया था। उन्होंने नाम सुधार में विशेषज्ञता हासिल की है और अपने इसी विश्लेषणात्मक कौशल के जरिए अब तक हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं।
उनके पास रिश्तों, स्वास्थ्य, प्रेम मामलों और विवाह, करियर और वित्त, शेयर बाजार, मुकदमेबाजी, संपत्ति, बच्चों की समस्याओं और समय परीक्षण के उपायों के क्षेत्र में परामर्श देने का खासा अनुभव है। दिनेश के. वोहरा एक कुशल वास्तु विशेषज्ञ हैं। भवन और इंसान के बीच संबंधों के बारे में उनके असाधारण विश्लेषण ने उन्हें इस क्षेत्र में बहुत ज्यादा प्रशंसा दिलाई है। वह ज्योतिष और वास्तु की शक्तियों को जोड़ते हुए लोगों की समस्याआं का समाधान करते हैं।
दिनेश के. वोहरा ने भूखंड या घर/ कार्यालय/ कारखाने आदि के निर्माण के बारे में सावधानीपूर्वक विश्लेषण करते हुए कई ज्योतिषीय एवं वाास्तु उपाय दिए हैं, जिनसे लोगों की इनसे जुड़ी समस्याओं का समय रहते ही निदान संभव हो सका। वह Dowsing और Geopathy के क्षेत्र में भी एक जाना—माना नाम हैं। उन्होंने पृथ्वी ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत काम किया है।
दिनेश के. वोहरा ने अयादि षड्वर्ग, मर्मस्थान, नाड़ी विश्लेषण, स्वर योग, चक्र, भू-जीवविज्ञान, जैव विज्ञान और निर्माण वास्तु से जुड़े क्षेत्रों में कई पुरस्कार भी जीते हैं। वह शाश्वत वास्तु सिद्धांतों के जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं, जैसा कि कई प्राचीन धर्मग्रंथों में लिखे हैं।