Specialist: Astrology Science, Numerology, Hastrekha Astrology Language: Hindi, English
डॉ. निशा घई एक प्रसिद्ध भारतीय हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिष आचार्य हैं। वह 1990 से वैदिक हस्त रेखा, ज्योतिष और अंक शास्त्र की प्रैक्टिस कर रही हैं। इस क्षेत्र में उनके पास 27 साल का अनुभव है। लोग कहते हैं कि निशा घई भारत की सबसे अच्छे भारतीय हस्त रेखा विशेषज्ञ हैं।
उनका मानना है कि किसी भी व्यक्ति की नियति पूर्व-तय की जाती है और इसे बदला नहीं जा सकता है, लेकिन जागरूक और तैयार होने से व्यक्ति को दुष्प्रभावों को कम करने और सफलता में वृद्धि करने में मदद मिल सकती है।
वह कर्मा के सिद्धांत में बहुत विश्वास करती हैं। आध्यात्मिकता और धर्म के प्रति उनका लगाव बहुत छोटी उम्र से हो गया था। हस्तरेखा उन्होंने अपने पिता और प्रसिद्ध भारतीय हस्तरेखा विशेषज्ञ श्रीमान दयानंद वर्मा से सीखी। इस तरह उन्हें यह विद्या विरासत में मिली। उन्होंने बहुत ही कम उम्र से ही तमाम गुप्त विज्ञान पर आधारित विषयों का अध्ययन किया। निशा घई ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ पल्मिस्ट्री से पल्मिस्ट्री में पीएचडी की है। न्यूमेरोलॉजी और ज्योतिष में उन्होंने मास्टर्स की डिग्री ली है।
निशा घई करियर, विवाह, होरोस्कोप, कुंडली विवेचन, प्रश्न कुंडली, हस्त विवेचन, अंक विज्ञान, नाम सुधार की विशेषज्ञ है।
निशा घई ने चार पुस्तकें लिखी हैं। उनके द्वारा लिखी गयी पुस्तक पल्मिस्ट्री गाइड, 50 हैंड प्रिंट, आल दा सीक्रेट ऑफ़ पल्मिस्ट्री, ग्रह नक्षत्रों द्वारा भाग्य निर्माण बहुत प्रचलित है। ये सभी किताबें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध हैं। आल दा सीक्रेट ऑफ़ पल्मिस्ट्री का 11वां एडिशन अभी छप रहा है।
निशा घई एक हस्तरेखा प्रशिक्षण संस्थान चलाती हैं "इंस्टिट्यूट ऑफ़ पल्मिस्ट्री" जो दिल्ली, भारत में हस्तरेखा और न्यूमेरोलॉजी सीखने के लिए सबसे अच्छा संस्थान है।
वह भारत की प्रसिद्ध महिला पत्रिका के लिए ज्योतिषी सलाहकार हैं। पल्मिस्ट्री और अंक विज्ञान पर उनके लेख प्रसिद्ध समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं। ज्योतिष विषय को लेकर होने वाली परिचर्चा पर अक्सर वह देश के नामी न्यूज चैनलों पर अपना तर्क रखती रही हैं। एक नामी न्यूज चैनल पर उनका ज्योतिष विषय पर कार्यक्रम काफी लोकप्रिय रहा है। ज्योतिष विधा में योगदान के लिए निशा घई को कई सम्मान से नवाजा जा चुका है। जैसे - कोहिनूर अवार्ड, ज्योतिष दिवा अवार्ड, रोटरी इंटरनेशनल अवार्ड आदि।
अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दुबई आदि दुनिया के सभी हिस्सों से लोग उनसे सलाह लेने आते हैं।